Rule Change From 1st March: फरवरी का महीना खत्म हो चुका है। आज से 1 मार्च शुरू होने के साथ ही देश में कई बड़े बदवाव भी शुरू हो गए हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी 1 मार्च से LPG सिलेंडर और हवाई सफर महंगा हो गया है। वहीं आज से मोबाइल में बिना सिम के वॉट्सएप काम नहीं करेगा। इसके अलावा भारतीय रेलवे से जुड़े नियम (Indian Railway Rules) से लेकर सिम बाइंडिंग तक के रूल आज से बदल रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इन बदलावों और इनके असर के बारे में…

बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम

आज से मैसेजिंग एप्स के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है। इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था।

क्यों लिया गया यह फैसला: अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी।

LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

हर महीन की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और 1 मार्च को भी बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये की इजाफा किया गया है, जबकि अन्य महानगरों में ये 31 रुपये तक महंगा हो गया है। इससे पहले बीते महीने की शुरुआत में बजट वाले दिन 1 फरवरी को देशभर में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था और ये 50 रुपये महंगा हो गया था और एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है।

न सिर्फ LPG Price Hike का झटका, बल्कि मार्च की पहली तारीख को हवाई यात्रियों की जेब का खर्च बढ़ाने वाला बदलाव भी हुआ है। जी हां, हर महीने की शुरुआत की तरह मार्च की पहली तारीख को भी तेल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस (ATF Price) में बदलाव करते हुए इन्हें बढ़ा दिया है। एटीएफ में कटौती या बढ़ोतरी हवाई यात्रियों की यात्रा का खर्च पर असर डालती हैं। 1 मार्च 2026 से लागू नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में एटीएफ प्राइस 91,393.39 रुपये से बढ़कर 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 94,445.62 रुपये से 99,587.14 रुपये, मुंबई में 85,474.63 रुपये से 90,451.87 रुपये और चेन्नई में हवाई ईंधन का दाम 94,781.99 रुपये से 1,00,280.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

रेलवे का UTS एप बंद, अब ‘RailOne’ से होगी बुकिंग

रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था।इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके UTS एप के वॉलेट (R-Wallet) में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने कहा कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

बैंक में बंपर हॉलिडे

इस महीने में बैंक से जुड़े किसी काम को कराने के लिए विजिट का प्लान कर रहे हैं, तो फिर बता दें कि तमाम त्योहारों और आयोजनों के चलते मार्च में बंपर Bank Holiday पड़ रहे हैं। जिनके चलते बैंकिंग कामकाज नहीं होगा। इनमें होली, गुढ़ी पड़वा, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती के बैंक अवकाश शामिल हैं। इन मौकों पर पूरे महीने कुल 18 दिन अवकाश रहेगा और इनमें दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!