छत्तीसगढ़ में शिक्षक वैकेंसी को लेकर बड़ा फैसला, बढ़ाई गई पदों की संख्या, अब इतने पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में करीब 5,000 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने इसकी पदों को बढ़ाने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती को लेकर आदेश जारी किया गया था, जिसमें 4708 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई थी। अब इसी आदेश में संशोधन करते हुए अतिरिक्त पद शामिल किए गए हैं। नए आदेश में 292 सहायक शिक्षक पदों को भी जोड़ा गया है।

बता दें कि बीतें दिनों सीएम साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षक के 5000 पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस भर्ती को लेकर अफसर और विभाग फरवरी तक विज्ञापन जारी करें। बता दें कि प्रदेश में 3 साल बाद शिक्षक भर्ती हो रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में 14 हजार पदों की घोषणा हुई थी, जिनमें से करीब 10 हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो पाई थी। अब नई भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

उम्मीदवार तेज कर दें परीक्षा की तैयारी

जो उम्मीदवार लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार और उसकी तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब अपनी तैयारियों को और तेज कर देना चाहिए। उम्मीदवार पिछली भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को देखें और उन्हें सॉल्व करने की कोशिश करें। दरअसल, 5000 पदों पर अगर भर्ती निकलती है, तो आवेदन की संख्या भी लाखों में जाएगी और ऐसे में परीक्षा भी काफी मुश्किल हो सकती है, ताकि परीक्षा के अगले चरण से पहले अयोग्य उम्मीदवारों को छांटा जा सके।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!