खेल जगत से आई बुरी खबर, ग्राउंड में चोटिल हार्दिक की इलाज के दौरान हुई मौत

रोहतक:- हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के सामने आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, रोहतक के लाखन माजरा गांव में बास्केटबॉल के कोर्ट पर प्रैक्टिस के दौरान नेशनल प्लेयर हार्दिक की मौत हो गई। हार्दिक की उम्र महज 16 साल थी। हार्दिक के साथ प्रैक्टिस के दौरान हुई घटना का वीडियो ग्राउंड में लगे कैमरे में कैद हो गया, जो कि अब जमकर वायरल हो रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हार्दिक गांव में बने प्ले ग्राउंड में रोज प्रैक्टिस करता था। हार्दिक रोज की ही तरह मंगलवार को भी ग्राउंड में बने बास्केटबॉल के कोर्ट पर प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान हार्दिक पोल से लटका, लेकिन पोल टूट कर गिर गया। पोल सीधे हार्दिक की छाती पर गिरा। इस घटना को देखते ही आस-पास मौजुद खिलाड़ी मौके पर पर पहुंचे और पोल को हार्दिक के ऊपर से हटाया गया और उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान हार्दिक की मौत हो गई।

हार्दिक बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी था। हार्दिक ने खेल में कई पदक भी जीते थे। हाल ही में हार्दिक को कांगडा में 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोंगिता में सिल्वर मेडल मिला था। हैदराबाद की 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उन्होंने ब्रॉन्ज जीता था। इसके अलावा पुडुचेरी के 39 यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हार्दिक को ब्रॉन्ज मेडल मिला था।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!