गुणवत्ता और नियमों के उल्लंघन पर दो निजी अस्पतालों का आयुष्मान पंजीयन 3 माह के लिए निलंबित

बलौदाबाजार। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और नियमानुसार उपचार सुनिश्चित करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिले में संचालित दो निजी अस्पताल—आरोग्यम हॉस्पिटल सिमगा और ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाजार—का आयुष्मान भारत योजना का पंजीयन तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर इन दोनों अस्पतालों की विस्तृत जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद दोनों संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर राज्य कार्यालय को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। राज्य नोडल एजेंसी ने अनुशंसा के आधार पर दोनों अस्पतालों का आयुष्मान पंजीयन निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

जांच में अस्पतालों की कई गंभीर कमियां सामने आईं, जिनमें अस्पताल स्टाफ की योग्यता का सत्यापन न होना, आवश्यक मेडिकल उपकरणों की कमी, केस शीट और उपचार रजिस्टर में गड़बड़ियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का कमजोर होना, दवाइयों एवं उपचार प्रक्रियाओं में गलत प्रविष्टियां, आवश्यक सुविधाओं का अभाव और मरीजों की देखरेख में खामियां प्रमुख रूप से शामिल थीं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नियमों का पालन न करने वाली संस्थाओं पर आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!