गौरेला-पेंड्रा-मारवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में बुआ के बेटे ने 10 वर्षीय बच्चे से अननेचुरल सेक्स किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने बच्चे के शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अर्जुन (25) कोरबा जिले के पसान ब्लॉक का रहने वाला और पेशे से मजदूर है। वह अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर मामा के घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद रात में वह बच्चे के साथ टहलने निकला। घूमते समय दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में अर्जुन ने बच्चे को पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ अननेचुरल सेक्स किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे।

2 नवंबर को बच्चे का शव निर्माणाधीन मकान में लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस को हत्या की आशंका हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत गला घोंटने से हुई थी।

पुलिस ने शक के आधार पर अर्जुन को हिरासत में लिया। मोबाइल की जांच में पोर्न वीडियो मिले। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और अननेचुरल सेक्स के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!