दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल सहायिकाओं ने दुर्गा मंडप से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद सहायिकाओ ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। रैली में शामिल सहायिकाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं और नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में रैली निकाली। रैली के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!