अंबिकापुर : DMF घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने आज अंबिकापुर के कारोबारी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के कारोबारी और सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर पर सुबह के वक्त EOW की टीम ने दस्तक दी। ACB-EOW के अधिकारी अशोक अग्रवाल के घर पर दस्तावेजों की जांच कर रहे है। आपको बता दे एक साल पहले भी अशोक अग्रवाल के घर पर ED की टीम ने रेड की थी। फर्म के संचालक का नाम DMF घोटाले में आने के बाद बकायदा उनके खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब और कोयला घोटाले के बाद अब ACB-EOW की टीम DMF घोटाले की जांच कर रही है। इसी कड़ी में आज ACB-EOW की टीम ने अंबिकापुर में कारोबारी और सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर पर रेड की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह ACB की टीम अशोक अग्रवाल के घर पर जांच के लिए पहुंची। ACB की टीम DSP प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में अशोक अग्रवाल के घर जांच कर रही है।
आपको बता दे अशोक अग्रवाल का नाम कांग्रेस शासनकाल में हुए DMF घोटाले में आया था। एक वर्ष पूर्व ED की टीम ने भी अशोक अग्रवाल के घर पर छापामार कार्रवाई की थी। जांच के बाद ED ने दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले में EOW ने FIR दर्ज की है। बताया गया है कि अशोक अग्रवाल का नाम EOW की एफआईआर में दर्ज है।
3 दिन के भीतर एसीबी की दूसरी कार्रवाई
आपको बता दे एसीबी की पिछले 3 दिनों में अंबिकापुर जिला में यह दूसरी कार्रवाई है। शनिवार को ACB-EOW की टीम ने धजाराम अशोक अग्रवाल के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल के घर पर छापा मारा था। टीम ने जांच के दौरान 19 लाख 1 हजार कैश और ठेके संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे। इस कार्रवाई के बाद आज एक बार फिर ACB की टीम ने DMF घोटाले में लिप्त कारोबारी और सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर पर छापामार कार्रवाई कर जांच कर रही है।