|| श्री राधे|| राधारमणम हरे हरेदैनिक पञ्चांग दिनाँक:-20/08/2025,बुधवारद्वादशी, कृष्ण पक्ष,भाद्रपद तिथि———- द्वादशी 13:57:52. तकपक्ष————————– कृष्णनक्षत्र———– पुनर्वसु 24:25:58योग————– सिद्वि 18:12:13करण————-तैतुल 13:57:52करण——‐——– गर 25:18:12वार————————- बुधवारमाह———————– भाद्रपदचन्द्र राशि— मिथुन 18:34:14चन्द्र राशि——————- कर्कसूर्य राशि——————- सिंहरितु—————————- वर्षाआयन—————— दक्षिणायणसंवत्सर——————- विश्वावसुसंवत्सर (उत्तर) ————–सिद्धार्थीविक्रम संवत—————- 2082गुजराती संवत–‐———– 2081शक संवत——————-1947कलि संवत—————– 5126सूर्योदय—————- 05:53:33सूर्यास्त—————– 18:51:09दिन काल————– 12:57:35रात्री काल————– 11:02:53चंद्रास्त—————– 17:05:10चंद्रोदय—————– 27:36:39लग्न—- सिंह 3°3′ , 123°3′सूर्य नक्षत्र——————— मघाचन्द्र नक्षत्र—————— पुनर्वसुनक्षत्र पाया——————- रजत पद, चरण के—- पुनर्वसु 06:54:37 को—- पुनर्वसु 12:43:48 हा—- पुनर्वसु 18:34:14 ही—- पुनर्वसु 24:25:58 शुभ विचार कःकालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमौ ।कस्याहं का च मेशक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः ।।।।चाo नीo।। इन बातो को बार बार गौर करे…सही समयसही मित्रसही ठिकानापैसे कमाने के सही साधनपैसे खर्चा करने के सही तरीकेआपके उर्जा स्रोत. सुभाषितानि गीता -: अर्जुन विषादयोग:- अo-1 तान्समीक्ष्य स कौन्तेयः सर्वान् बन्धूनवस्थितान्॥कृपया परयाविष्टो विषीदत्रिदमब्रवीत्। उन उपस्थित सम्पूर्ण बंधुओं को देखकर वे कुंतीपुत्र अर्जुन अत्यन्त करुणा से युक्त होकर शोक करते हुए यह वचन बोले।॥27वें का उत्तरार्ध और 28वें का पूर्वार्ध॥ आज का राशिफल :- राशि फलादेश मेष :-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)आज के दिन आपके भीतर भावनाओं का ज्वार उमर पड़ेगा। नई उम्मीद की नई किरण आपके भीतर ऊर्जा का संचार कर देगी। परिवार के साथ बिताए गए पत्र पल सुकून देने वाले होंगे। बड़ों का साथ, बच्चों का मासूमियत भरा अंदाज आपका दिन बना देगा। पारिवारिक माहौल खुशमय रहेगा। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी क्रिएटिविटी को पंख लग जाएंगे। वर्तमान में की गई कड़ी मेहनत का लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। बिजनेस में नए कांट्रैक्ट्स आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। किसी जरूरतमंद को धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। राशि फलादेश वृष :-(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)सितारे कह रहे हैं क्या आज का दिन स्टेबिलिटी, पेशेंस और फ्यूचर प्लानिंग के लिए उपयुक्त रहेगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन कठिन परिस्थितियों में आपको संबल देगा। संतान की सफलताएं आपको रोमांचित कर देंगी। पारिवारिक जीवन सुख में बीतेगा। धन संबंधी मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल जरुर है लेकिन सूझबूझ के साथ निवेश करना उचित रहेगा। बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिलेगी। निजी रिश्तों में भरोसा और मजबूत होगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं: आज का दिन बेहतर बनाएं। राशि फलादेश मिथुन :-(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)सितारे कह रहे हैं कि भविष्य के हसीन सपने देखना अच्छी बात है। लेकिन यथार्थ में उन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की आवश्यकता होती है। भ्रम में पड़कर निर्णय लेंगे तो नुकसान हो सकता है। वरिष्ठ जनों की सलाह के अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार में गलतफहमी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में फूंक_फूंक कर कदम रखें। बिजनेस में सावधान रहें। लेनदेन में धोखा हो सकता है। गणपति बप्पा को दूब अर्पित करें तो दिन बेहतर होगा। राशि फलादेश कर्क :-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)जीवन की आपाधापी में कब वक्त मिला,,, आज वही दिन है आत्म चिंतन से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वृद्ध जनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संतान पक्ष की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानियां आवश्यक है। बड़े निर्णय और बड़ा लेनदेन आज के दिन टाल दें। बिजनेस धीमा चलेगा। स्टेबिलिटी का समय है। लॉन्ग टर्म में इसका सीधा फायदा आपको मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो सकता है। ‘एक लोटा जल सब समस्या का हल’, शिवलिंग में जल चढ़ाएं तो आज का दिन बेहतर होगा। राशि फलादेश सिंह :-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)आज का दिन सहयोग और टीमवर्क के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में सब मिलकर काम करने से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। बड़ों का आशीर्वाद और बच्चों का उत्साह घर के माहौल को ऊर्जा देगा। पैसों के हिसाब से किसी योजना में मिलकर निवेश करने का विचार बन सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक या धार्मिक आयोजन में आपकी भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा। किसी विवाद को मिलजुलकर सुलझाने में सफलता मिलेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। राशि फलादेश कन्या :-(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)आज का दिन मानसिक मजबूती और आत्मसंयम की गंभीर परीक्षा ले सकता है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार या फैसले को लेकर असहजता बढ़ सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से स्थितियों को संभालना जरूरी रहेगा। पैसों के मामलों में आकर्षक लेकिन जोखिम भरे प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, जिन्हें जल्दबाजी में न लें। पुराने विवाद या अनसुलझे मुद्दे फिर उभर सकते हैं, लेकिन आप शांत रहकर समाधान निकालने में सफल रहेंगे। किसी खास आयोजन में भाग लेकर मनोबल और पारिवारिक जुड़ाव दोनों मजबूत होंगे। राशि फलादेश तुला :-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)आज का दिन आपको निजी और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आत्मनियंत्रण और धैर्य की जरूरत महसूस कराएगा। परिवार में किसी फैसले को लेकर विचारों का टकराव हो सकता है, जिसे शांत बातचीत से हल करना होगा। पैसों के मामलों में आकर्षक लेकिन जोखिम भरे निवेश के प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, जिन्हें भावनाओं में आकर स्वीकार न करें। पुराने रिश्तों या बीते समय की घटनाओं का असर फिर से उभर सकता है, लेकिन विवेक और साफ सोच आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी। राशि फलादेश वृश्चिक :-(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)आज का दिन भावनात्मक संतुलन और समझदारी से फैसले लेने पर केंद्रित रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी, जिसमें आपकी राय को गंभीरता से सुना जाएगा। पैसों के मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन किसी करीबी की पैसों से मदद करनी पड़ सकती है। सामाजिक या पारिवारिक आयोजन में सम्मान और प्यार प्राप्त होगा। पुराने मतभेद सुलझने के संकेत हैं, जिससे रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। अपने अनुभव और धैर्य से आप तनाव भरे माहौल को शांत कर पाएंगे। राशि फलादेश धनु :-(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)आज का दिन व्यावहारिकता और जिम्मेदारियों को संतुलित तरीके से निभाने का रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पैसों के मामलों में स्थिरता रहेगी, और किसी निवेश या संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। घर में सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। रिश्तों में प्यार और सहयोग की भावना बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी उदारता और मददगार स्वभाव की चर्चा होगी, जिससे सम्मान बढ़ेगा। राशि फलादेश मकर :-(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन हर बदलाव आपके पक्ष में नतीजे ला सकता है। पुराने कामों के पूरे होने से संतोष मिलेगा, और अचानक मिलने वाले मौके आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में माहौल हल्का-फुल्का और सकारात्मक रहेगा। पैसों के मामलों में लाभ की संभावनाएं रहेंगी, खासकर किसी अप्रत्याशित स्रोत से। भाग्य आपका साथ देगा, और पुराने अटके हुए रिश्तों में भी सुधार आएगा। धैर्य और लचीलापन अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राशि फलादेश कुंभ :-(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)सितारे कह रहे हैं कि आज के दिन आत्मचिंतन और आत्म मंथन करने का है। महत्वपूर्ण फैसलों में पुराने अनुभव आपके काम आएंगे।विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। हालांकि लाख कोशिशें के बाद भी वह आपका बाल भी बांका नहीं कर सकेगा। आपके विरोध में मीटिंग्स होगी समितियां बनेगी लेकिन उनके हासिल कुछ नहीं आएगा। साढ़ेसाती के तीसरे चरण में भाग्य आपका साथ है, पुरुषार्थ अपने चरम पर है। विरोधी पक्ष छवि खराब करने की नाकाम कोशिश करेगा। शत्रुओं को चारों खाने से चित कर देंगे। अटका हुआ रुपया प्राप्त होगा। इन्वेस्टमेंट करने के लिए अनुकूल समय आ चुका है। सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्य व्यापार में लाभ होगा।आज का दिन आपको आत्मविश्वास से लबरेज कर देगा। आए हुए मौकों को हाथ से जाने ना दें। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। राशि फलादेश मीन :-(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर के आएगा। आपके मजबूत इरादों और नियंत्रण की परीक्षा होगी। पारिवारिक जीवन सुख में बीतेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। धन संबंधी मामलों में बैलेंस बनाना अत्यंत आवश्यक है। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आपकी सूझबूझ का लाभ आपको प्राप्त होगा। लंबे समय से जिन योजनाओं पर काम कर रहे थे उनमें सफलता का रोड मेप तैयार हो रहा है। याद रखें आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत है। शनि महाराज के मंत्रों का जप आपके दिन को बेहतर बनाएगा। आपका दिन मंगलमय हो पं. गिरीश पाण्डेयएस्ट्रो-गुरू, भागवत-व्यासएस्ट्रो- सेज पैनल -मेंबरसचिव पुरोहित मंचज़िला- महासमुन्द छ.ग.संपर्क सूत्र – 7000217167संकट मोचन मंदिरमण्डी परिसर, पिथौरा कुंडली संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें(शुल्क -२०१/-) Post Views: 110 Please Share With Your Friends Also Post navigation Aaj Ka Rashifal : 19/08/2025 दिन मंगलवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ… Aaj Ka Rashifal : 21/08/2025 दिन गुरुवार का राशिफल पंचांग जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा एस्ट्रोलॉजर (एस्ट्रोसेज) पंडित गिरीश पाण्डेय के साथ