सूरजपुर : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई ने सुर्खियां बटोरी। नयनपुर क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पटवारी को जमीन के नामांतरण और सीमांकन के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि नयनपुर का एक स्थानीय व्यवसाई अपनी जमीन के नामांतरण और सीमांकन के लिए लंबे समय से पटवारी के दफ्तर के चक्कर काट रहा था। पटवारी हर बार बहाने बनाकर काम को टालता रहा और अंततः उसने व्यवसाई से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर डाली। परेशान व्यवसाई ने इसकी शिकायत एसीबी को की, जिसके बाद एक्शन में आई एसीबी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की।

एसीबी ने शिकायत के आधार पर सुनियोजित जाल बिछाया। व्यवसाई को निर्देश दिए गए कि वह पटवारी की मांग के अनुसार रिश्वत की रकम दे। जैसे ही व्यवसाई ने पटवारी को उसके कार्यालय में 20 हजार रुपये सौंपे, एसीबी की टीम ने तुरंत दबिश दी और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की राशि मौके से बरामद कर ली गई और पटवारी के कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी ने जरूरी दस्तावेज जब्त किए और पटवारी से गहन पूछताछ शुरू कर दी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!