जप्त वाहन के शीशा पर लगा हुआ है CSPDCL का स्टीकर उदयपुर, 27 सितंबर 2024 – शुक्रवार की रात को वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन में शामिल 16 नग चिरान लोड 407 वाहन को बैगापारा उदयपुर से रामनगर जाने वाले मार्ग के तिराहे से जप्त किया। वन विभाग को शुक्रवार की रात 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की 407 वाहन में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौक-चौराहों पर गश्त शुरू की और रात 9 बजे लक्ष्मणगढ़ की ओर से आ रहे 407 वाहन को बैगापारा में रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि उक्त वाहन में 16 नग चिरान लोड था। लकड़ी के संबंध में कागजात की मांग की गई, लेकिन किसी भी तरह के कागजात नहीं पेश करने पर वाहन चालक बिकेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर, लकड़ी और 407 वाहन क्रमांक सीजी 15 इबी 1503 को जप्त कर वन चौकी उदयपुर लाया गया। वन अधिनियम की धाराओं के तहत अग्रिम कार्यवाही वन अमला द्वारा की जा रही है।अवैध रूप से लकड़ी परिवहन में सम्मिलित उक्त वाहन पर बिजली विभाग का स्टीकर सामने की शीशा पर लगा हुआ है। इस कार्यवाही में वनपाल रामबिलास सिंह, वनरक्षक दिनेश तिवारी, धनेश्वर, राजेश राजवाड़े, ऋषि, आर्मो कुमार और बुधसाय शामिल रहे। Post Views: 1,579 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिग ब्रेकिंग- भागवत कथा में 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र की चोरी संदीप लकड़ा का हो गया अंतिम संस्कार, हत्या का मुख्य आरोपी अब भी फरार