श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में एक बार आतंकियों ने उत्पात मचाया है। कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता ग़ुलाम रसूल मग्रे को गोली मार दी। इस घटना में गुलसा रसूल गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलास रसूल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने शनिवार देर रात कंडी खास क्षेत्र में मग्रे के आवास के भीतर घुसकर उन पर गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद ग़ुलाम रसूल मग्रे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जांच में जुटी सरुक्षा एजेंसियां अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकियों ने मग्रे को निशाना क्यों बनाया। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और हमलावरों की तलाश जारी है। ग़ौरतलब है कि ग़ुलाम रसूल मग्रे स्थानीय स्तर पर सामाजिक सुधारों और जनकल्याण के कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। Post Views: 364 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोर्ट ने AR Rahman पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना, ‘वीरा राजा वीरा’ गाने पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप Indian Navy Anti-Ship Missiles : भारतीय नौसेना ने अरब सागर में दिखाई ताकत, एंटी-शिप मिसाइलें दागीं, कहा- कहीं भी युद्ध के लिए तैयार