रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई आवास पर रेड के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल मचा हुआ है। खबर है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। दिल्ली दौरे के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं, इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी भूपेश बघेल मुलाकात करेंगे। बुधवार शाम 6 बजे फ्लाइट से भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को भूपेश बघेल दिल्ली में ही रहेंगे। Post Views: 299 Please Share With Your Friends Also Post navigation नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म: बहला-फुसलाकर ले गया था अपने साथ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पार्टी के खिलाफ वोट देने वाले दो पार्षदों को भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित