IITian बाबा की मौत…होटल के कमरे में मिली लाश? सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे लोग, जानिए क्या है सच्चाई

हिसार:- प्रयागराज में हुए महाकुंभ 2025 के दौरान बेहद सुर्खियों में रहे IITian बाबा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि IITian बाबा ने खुदकुशी कर ली है और उनकी लाश हरियाणा के हिसास में एक होटल में मिली है। सोशन मीडिया पर IITian बाबा की मौत की खबर आग की तरह फैलने लगी, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी देनी शुरू कर दी थी। वहीं, जब ये खबर तेजी से वायरल होने लगी तो लोग ये जानने की को​शिश करने लगे कि क्या सच में IITian बाबा की मौत हो गई है? तो चलिए जानते हैं क्या है वायरल दावे की सच्चाईखबरें पढ़ें

IITian बाबा का निधन

दरअसल सोशल मीडिया X पर @ManamohanSwai12 नाम के यूजर ने IITian बाबा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ”हिसार में बेडरूम में मिली IITian बाबा की लाश:* साथ में मीथेन गैस का सिलेंडर मिला, मुंह में था पाइप; सुसाइड की आशंका” इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जब हमने सत्यता की जांच की तो कुछ ही निकलकर सामने आया.

होटल के कमरे में मिली लाश

दरअसल हिसार में जिस युवक का शव मिला है, उसका नाम राहुल जैन बताया जा रहा है। राहुल भी आईआईटी से पढाई कर चुके हैं। वहीं, वायरल दावे में राहुल की मौत को IITian बाबा से जोड़कर बताया जा रहा है। तो अब आपको ये स्पष्ट हो गया होगा कि IITian बाबा जिंदा हैं। कमरे में शव के पास एक गैस सिलेंडर मिला। शुरुआती विवरण में इसे मीथेन गैस का सिलेंडर बताया गया है। युवक के मुंह में एक पाइप भी लगा हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस आत्महत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।

कौन हैं आईआईटियन बाबा

IITian बाबा का असली नाम अभय सिंह है, जो हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पढ़ाई में बेहद होशियार माने जाते थे। अभय सिंह ने IIT से पढ़ाई के बाद कनाडा में नौकरी की, जहां उनका पैकेज लगभग 36 लाख रुपए सालाना बताया जाता है। उनका करियर बेहद सफल था और वे एक अच्छे लाइफस्टाइल में रह रहे थे। कॉरपोरेट जीवन के बावजूद उन्हें अंदर से संतोष नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने आध्यात्मिक रास्ता चुना और साधु जीवन अपनाया। महाकुंभ 2025 में वे “आईआईटियन बाबा” के नाम से वायरल हो गए।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!