CG: यात्री बसों का बढ़ा छत्तीसगढ़ में किराया, सरकार ने जारी की अधिसूचना, प्रति किमी 1 रुपए 75 पैसे लगेंगे

रायपुर:- छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी थी. जिसके बाद छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराए में वृद्धि कर दी गई है. इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुका है. यात्री बसों के संचालकों द्वारा 13 अक्टूबर से यात्री बसों के किराए में वृद्धि कर दी गई है.

यात्री बसों का बढ़ा किराया

साधारण बसों में 50% तक यात्री बसों के किराए को बढ़ा दिए गए हैं. वहीं, डीलक्स बसों के किराए की बात करें तो उसमें 30% तक की वृद्धि की गई है. पहले साधारण बसों में 5 किलोमीटर का 8 रुपए किराया लगता था. 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होता था. बढ़ी हुई दरों के मुताबिक अब 5 किलोमीटर का किराया 10 रुपए लगेगा. प्रति किलोमीटर एक रुपए 75 पैसे लगेंगे.

5 किलोमीटर का किराया 10 रुपए लगेगा

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के महासचिव खेमराज चंपालाल साहू ने कहा, “बसों में किराए की बढ़ोत्तरी की अधिसूचना 13 अक्टूबर को प्राप्त हुई है. जिसके बाद बसों के किराए में वृद्धि कर दी गई है. साधारण बसों में किराया 50% तक बढ़ाया गया है. इसके साथ ही डीलक्स बसों में किराया 30% तक बढ़ा दिया गया है. साधारण बस में 5 किलोमीटर तक 8 रुपए किराया लगता था. प्रति किलोमीटर एक रुपए 25 पैसा किराया हुआ करता था. अब 5 किलोमीटर का किराया 10 रुपए हो गया है. प्रति किलोमीटर अब एक रुपए 75 पैसे देने होंगे.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!