जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव क्रांति कुमार रावत की विशेष रिपोर्ट उदयपुर जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल करते हुए अपनी जीत दर्ज की। कांग्रेस के ओमप्रकाश सिंह अध्यक्ष चुने गए, जबकि सिद्धार्थ सिंह देव उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मत मिले। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुन्ना सिंह, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए शकुंतला सिंह प्रत्याशी थीं। चुनाव से पहले माहौल हुआ अशांत चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले जनपद परिसर में भारी हंगामा हुआ। जैसे ही कांग्रेस और गोंडवाना समर्थित एक जनपद सदस्य परिसर में पहुंचे, भाजपा और गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे बहस शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाने लगा, जिससे लोकतांत्रिक मर्यादाएं तार-तार होती दिखीं। पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप देखिए पूरे घटना क्रम का अनकट वीडियो सिर्फ छत्तीसगढ़ क्रान्ति चैनल पर स्थिति बिगड़ते देख थाना प्रभारी और पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने सभी जनपद सदस्यों को सुरक्षित जनपद सभा कक्ष तक पहुंचाया। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता अब भी परिसर के बाहर डटे रहे। वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे, लेकिन जल्द हुए रवाना चुनाव की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव और भाजपा के विधायक राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, कुछ देर रुकने के बाद वे वहां से रवाना हो गए। लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सवाल इस चुनावी प्रक्रिया में एक बात स्पष्ट हुई कि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता किस हद तक जाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह सार्वजनिक रूप से भाषा की मर्यादा को तोड़ा गया, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया विवादों के बावजूद, रिटर्निंग ऑफिसर कमलेश मिरी (तहसीलदार, उदयपुर) ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया। कांग्रेस खेमे में जीत के बाद जश्न का माहौल है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता अपनी हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। Post Views: 330 Please Share With Your Friends Also Post navigation देवेंद्र नगर थाने में हंगामा, बैंक की कार्रवाई पर भड़के लोन धारक.. CM साय ने किया मेगा हेल्थ शिविर और कन्या विवाह योजना कार्यक्रम का शुभारंभ…