नई दिल्ली। सुबह या किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलते समय आपने बड़े-बुजुर्गों को अक्सर कहते सुना होगा कि पीछे से आवाज नहीं देनी चाहिए. कई लोग इसे पुरानी परंपरा मानकर नजरअंदाज कर देते है। हालांकि वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं में इसके पीछे कुछ कारण बताए गए है। आइए जानते हैं इससे जुड़े कारण और अगर कोई पीछे से टोक दे तो क्या करना चाहिए। बाहर जाते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ?मां लक्ष्मी होती हैं अप्रसन्नसनातन धर्म की मान्यताओं में घर की दहलीज से निकलते व्यक्ति को पीछे से बुलाना मां लक्ष्मी की नाराजगी से भी जोड़ा जाता है। इसका असर धन, व्यापार और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। हालांकि, यह धार्मिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। शुभ काम में आती है रुकावटधार्मिक मान्यताओं की बात करें तो, जब व्यक्ति किसी जरूरी या शुभ काम के लिए घर से निकलता है, तो उसका मन अपने लक्ष्य पर केंद्रित होता है। ऐसे में पीछे से अचानक आवाज आने पर उसका ध्यान टूट सकता है। मान्यता है कि इससे काम में रुकावट या परेशानियां आ सकती हैं। राहु और नकारात्मक ऊर्जा से जाता है जोड़ाज्योतिषीय में राहु को भ्रम, अचानक आने वाली बाधाओं और नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। घर से निकलते समय पीछे से टोकने पर व्यक्ति के मन में बेचैनी और असमंजस पैदा हो सकता है। इसी वजह से इसे शुभ नहीं माना जाता। ध्यान भटकता हैइसके पीछे एक व्यावहारिक वजह भी है। रास्ते पर निकलते समय व्यक्ति को अपने समय, रास्ते और काम पर ध्यान देना होता है। अचानक पीछे से आवाज आने पर वह रुककर या मुड़कर देखने लगता है, जिससे उसका फोकस प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से कई बार व्यक्ति जरूरी चीजें साथ रखना भी भूल सकता है। गलती से टोक दिया जाए तो क्या करें?अगर निकलते समय कोई पीछे से पुकार दे तो घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि वापस आकर 1-2 मिनट बैठें, थोड़ा पानी पिएं, इष्टदेव का ध्यान करें और फिर शांत मन से बाहर निकलें । Post Views: 8 Please Share With Your Friends Also Post navigation Nag Panchami 2026: नाग पंचमी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि