बालोद। बालोद के डौंडी बाजार चौक में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पंचायत के ट्रैक्टर ड्राइवर ने दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गिरवर देवहारी पहले नगर पंचायत उपाध्यक्ष के पास पहुंचा और बोला, आज दो बकरा काट रहा हूं। इसके बाद वह सफाई कर रहे रम्हू भुआर्य और प्रेमलाल भुआर्य के पास गया और दोनों पर टंगिया से हमला कर दिया। दोनों सफाईकर्मी घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, एक रात पहले तीनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद और कथित गाली-गलौज से नाराज होकर आरोपी सुबह टंगिया लेकर पहुंचा था। तीनों एक-दूसरे के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर कांड: बीजेपी नेताओं समेत 4 गिरफ्तार, CMHO के फर्जी साइन से निकाल दिए तबादला आदेश