नई दिल्ली। सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को देवताओं का समय माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठना हिंदू धर्म, शास्त्रों, वास्तुशास्त्र और आयुर्वेद में भी बहुत लाभकारी माना गया है। सुबह 4 बजे से 5.30 तक का समय मंत्र जाप, ध्यान आदि करने के लिए सबसे शुभ माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में कुछ उपाय करने से जातक को कष्टों से छुटकारा मिल सकता है और कमाई बढ़ सकती है। ब्रह्म मुहूर्त में जरूर करें ये 4 कामधरती माता को स्पर्श कर प्रार्थना करेंब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद दोनों हाथ पैर जोड़कर धरती माता से अच्छे दिन के लिए कामना करनी चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक भूमि पर पैर रखने से पहले धरती माता को सम्मान देने से शुभता बनी रहती है। मंत्रों का जाप के साथ करें ये कामब्रह्म मुहूर्त में जागना सबसे उत्तम माना गया है। साथ ही,p इस समय उठकर गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए और अपने इष्ट देवता का भी ध्यान करें। अगर ज्यादा वक्त के लिए ऐसा करना संभव न हो तो कम से कम 10 से 15 मिनट ईश्वर का ध्यान और मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। तुलसी को दिखाएं दीपकब्रह्म मुहूर्त में मंत्रों का जाप और ईश्वर का ध्यान करने के बाद तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, तुलसी में जल भी अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से साधक के कई जन्मों के पापों का नाश होता है और मुक्ति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होता है। ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नानब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना दूध से स्नान करने के समान होता है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती और जातक के जीवन में खुशहाली आती है। ब्रह्म मुहूर्त में क्या नहीं करना चाहिए ?ना करें किसी के साथ दुर्व्यवहार:धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी किसी के साथ दुर्व्यवहार या किसी का अनादर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में अनेक तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ना करें किसी चीज का सेवनधार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी कोई चीज नहीं खानी चाहिए। Post Views: 16 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा…