छत्तीसगढ़ सरकार 9 जून से प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू करने जा रही है। इस हेल्पलाइन के जरिए पब्लिक अपनी शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के लोग टोल फ्री कॉल, पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाट्सएप के जरिए शिकायत कर सकेंगे. वहीं तय समय में अफसरों को शिकायत का निराकरण करना होगा जो 24 घंटे चालू रहेगा। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों को अपनी समस्या लेकर अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation दुष्कर्म पीड़िता की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, पोस्टमार्टम में मिले चौंकाने वाले तथ्य, सेफ्टी पिन व ढक्कन ने उलझाया मामला CG News: 8 जून से शहर में दौड़ेंगी 8 नई सिटी बसें, किराया भी है कम..