रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को असफल बताया. गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन के फेल होने के आरोपों को नकारा. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- छत्तीसगढ़ के युवा नशा की चपेट में हैं. रायपुर में हर जगह आसानी से नशीले पदार्थ उपलब्ध है. पुलिस आरक्षक भी इस मामले में पकड़ा गया है. इसे रोकने में प्रशासन विफल रहा है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- अवैध मामलों पर लगातार की जा रही है. प्रदेश में भर छापे की कार्रवाई भी हो रही है. पुलिस की ओर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जब्ती की कार्रवाई हुई है. आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. यह आरोप सही नही है कि प्रशासन फेल है. Post Views: 145 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप.. ACB की बड़ी कारवाई: 15000 रुपये की घूस लेते हुए स्कूल प्राचार्य गिरफ्तार…