रायपुर। राज्य विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक तस्वीर सामने आई है।

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। चालू मूल्यों पर GSDP का आकार 6.31 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

तीनों प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत बढ़त

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार—

  • कृषि क्षेत्र में 12.53% वृद्धि का अनुमान है।
  • उद्योग क्षेत्र में 10.26% वृद्धि संभावित है।
  • सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 13.15% की वृद्धि का अनुमान है।

वहीं स्थिर भावों पर राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 8.11 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

पिछले वर्ष का प्रदर्शन भी रहा मजबूत

वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने 10.50 प्रतिशत की उल्लेखनीय आर्थिक वृद्धि दर्ज की।

  • कृषि क्षेत्र में 11.76% वृद्धि
  • उद्योग क्षेत्र में 9.91% बढ़ोतरी
  • सेवा क्षेत्र में 10.08% वृद्धि दर्ज की गई

प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपए अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.07 प्रतिशत अधिक है।

सरकार का कहना है कि विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव राज्य की अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और कृषि, उद्योग तथा सेवा क्षेत्रों में संतुलित वृद्धि दर्ज कर रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!