सरगुजा। मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में बीते शुक्रवार की देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तत्काल प्रशासन को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें जलती हुई दिख रही हैं। Post Views: 145 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, साय सरकार ने तय कर दी बोनस भुगतान की तारीख, जानिए कब बरसेगा खाते में पैसा कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, लेकिन इन शर्तों का करना होगा पालन, धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक भी आयेगा सत्र में