सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महगवां गांव में एक नवविवाहिता की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मृतका की पहचान बबिता के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले मारपीट कर हत्या की गई, फिर शव को फंदे पर टांग दिया गया।

बताया जा रहा है कि बबिता की शादी करीब 9 महीने पहले खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी। बुधवार को उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के समय घर पर थी अकेली

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बबिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जांच जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!