बाराबंकी। देश में इन दिनों शादी का सीजन पूरे शबाब पर है। हर शहर, हर कस्बे और गांव में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। बैंक्वेट हॉल से लेकर घरों तक रौनक ही रौनक नजर आ रही है और शादी के इस सीजन में सिर्फ जश्न ही नहीं, बल्कि कई तरह की दिलचस्प और चौंकाने वाली खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश के बाराबांकी जिले से सामने आया है, जहां शादी के बाद दूल्हे पोल खुल गया। जिसके बाद पूरे परिवार में सनसनी मच गई। जानकारी मिलते ही बाराती और दूल्हे पक्ष के लोग फरार हो गए। बाद में इलाके के सम्मानित लोगों ने दोनों पक्षों में बीच समझौता कराया। किन्नरों ने खोला पोल मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोठी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां शुक्रवार रात धूमधाम से पहुंची बारात के दौरान रस्में जारी थीं। जिसके बाद शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई से पहले नेग मांगने के दौरान किन्नरों ने दूल्हे का चेहरा देखा और उसे अपने समुदाय का सदस्य बता दिया। किन्नरों का ये बात सुनते ही शादी समारोह के बीच हड़कंप मच गया। कहीं दुल्हन के घरवालों के गुस्से के शिकार न होना पड़े, यह सोचकर बाराती चुपचाप जहां तहां रफूचक्कर हो गए। बाद में इलाके के सम्मानित लोगों ने दोनों पक्षों में बीच समझौता कराया। पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता सूचना मिलते ही थाना कोठी पुलिस और दारोगा कुरील मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घंटों चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। कोठी थाना इंचार्ज के मुताबिक, किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई और गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। Post Views: 131 Please Share With Your Friends Also Post navigation Liquor Price Hike: इतने रुपए बढ़ेंगे देसी शराब के दाम, इस दिन से लागू होगा नया रेट, दुकानों को लेकर भी लिया गया ये बड़ा फैसला एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक…