हांगकांग: युवाओं में इंटरनेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आज के समय में बिना इंटरनेट के युवाओं को छोड़ दो तो वो खुद को अपंग जैसा महसूस करने लगेंगे। लेकिन दूसरी ओर इंटरनेट का युवाओं पर गहरा दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहा है, बेहद कम ही उम्र में इंटरनेट पर यूजर्स पोर्न वीडियो की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर पोर्न वीडियो सर्च करने के दौरान अजीबोगरीब घटना का मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पोर्न वीडियो सर्च करने पर खुली सच्चाई

दरअसल मामला हांगकांग का है, जहां एरिक नाम का शख्स साल 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चीन गया था। इसी दौरान दोनों एक होटल में रुके हुए थे, जब दोनों का हिडेन कैमरे से वीडियो बन गया। बाद में यह वीडियो, एक एडल्ट कंटेंट वाली साइट पर यह वीडियो अपलोड हो गया। बाद में एडल्ट कंटेंट सर्च करते हुए एरिक को जब यह वीडियो मिला तो वह शॉक्ड रह गए।

क्या दिखा वीडियो में

वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि एरिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में जा रहा है। इसके बाद दोनों अपने बैग नीचे रखते हैं और इंटीमेट होने लगते हैं। दोनों को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहता कि होटल के कमरे में लगे एक हिडेन कैमरे में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो रही हैं। बीबीसी के मुताबिक इस वीडियो को बिना दोनों के कंसेंट के एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद दुनिया में हजारों यूजर्स ने उनका वीडियो देखा।

एरिक के पैरों तले खिसक गई जमीन

एरिक ने इस अनुभव को बेहद भयावह बताया है। उसने कहा कि जब पहली बार उसने खुद को देखा तो यकीन नहीं हुआ। जब उसने यह बात अपनी गर्लफ्रेंड से बताई तो उसे लगा कि एरिक मजाक कर रहा है। लेकिन जब उसने खुद वीडियो देखा तो दहशत में आ गई। वह यह सोचकर डर गई कि उसे जानने वालों, दोस्तों, घरवालों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों ने पहले ही इस फुटेज को ऑनलाइन देख लिया है। वीडियो सामने आने के बाद कपल ने कुछ हफ्तों तक बात भी नहीं की। अब दोनों, जब भी बाहर जाते हैं, पहचान छुपाने के लिए हैट पहनते हैं। वहीं, होटलों से भरसक दूर रहने की कोशिश करते हैं।

बंद ​कर दिया एक दूसरे से मिलना

एरिक का कहना है कि इस अनुभव ने स्पाई कैमरा पोर्नोग्राफी को लेकर उसकी राय पूरी तरह से बदल दी है। उसने कहा कि अब इस तरह का कंटेंट देखना बंद कर दिया है। उसने इन वेबसाइट्स पर जाना भी छोड़ दिया है। हां, एक बार उसने यह जरूर चेक किया था कि उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का वीडियो अभी भी वहां है या नहीं। बता दें कि चीन में स्पाईकैम पोर्न चीन में दस साल से अधिक समय से है। जबकि वहां पोर्न कंटेंट बनाना और शेयर करना गैरकानूनी है। ऐसे वीडियो आमतौर होटलों में गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए जाते हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!