रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में सुशासन, दक्ष प्रशासन एवं क्षमता आधारित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आई-जीओटी कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभाग एवं जिला स्तर पर शुरूआत 9 फरवरी से होने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य के सभी संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर तथा उनके अधीनस्थ कार्यालयों में आई-जीओटी कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक दक्षताओं, डिजिटल गवर्नेंस, व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल एवं भूमिका आधारित प्रशिक्षण से सशक्त बनाना है, जिससे शासन की कार्यप्रणाली अधिक परिणामोन्मुखी एवं नागरिक हितैषी बन सके। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम की गंभीरता एवं प्राथमिकता से क्रियान्वयन करने हेतु सभी विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि मिशन कर्मयोगी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए क्षमता निर्माण को शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। जारी कार्यक्रमानुसार संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रायपुर संभाग में 09 फरवरी, बस्तर में 12 फरवरी, बिलासपुर संभाग में 18 फरवरी, दुर्ग संभाग में 24 फरवरी तथा सरगुजा संभाग में 26 फरवरी 2026 को किया जाएगा। Post Views: 37 Please Share With Your Friends Also Post navigation दुर्ग में पशु क्रूरता की हदें पार: घरेलू मवेशी को हथौड़े से पीट-पीटकर मारा, आरोपी गिरफ्तार… SBI चीफ मैनेजर के सूने घर पर चोरों का धावा, खिड़की तोड़कर ले उड़े 5 लाख के जेवर