कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक बतौली के शांतिपारा स्थित अमित क्लॉथ में देर रात आगजनी, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू अंबिकापुर/बतौली। बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपारा में स्थित अमित क्लॉथ नामक कपड़ा दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा एवं अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। देर रात दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। Post Views: 25 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल: बाइबिल पढ़ाकर लकवा ठीक करने का दवाब, दो महिला गिरफ्तार… राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस बल