CG: लापता पति को खोजने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म बिलासपुर:- सरकण्डा थाना क्षेत्र से महिला के साथ अनाचार और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लापता पति को खोजने में मददगार बनकर पहुंचे एक युवक ने महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने घर आना-जाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब महिला ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। Post Views: 96 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन रायगढ़ में भव्य रूप से संपन्न प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला एवं रात्रि कवि सम्मेलन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले—लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं पत्रकार,सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता ही सबसे बड़ी ताकत