CG: तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, फैली सनसनी

जांजगीर चांपा :- मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है, जहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ में फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे बरगद के पेड़ में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!