आग ताप रहे लोगों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा, तीन की मौत, 4 गंभीर घायल गोरखपुर:- जिले में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंद दिया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे की है. जहां ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आग ताप रहे लोगों को रौंद दिया. उसके बाद वाहन एक गुमटी से जा टकराया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. Post Views: 70 Please Share With Your Friends Also Post navigation कंडक्टर का अश्लील कांड, कॉलेज जाने वाली छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को करता था टच, भीड़ का फायदा उठाकर ऐसे देता था अंजाम शव तीन टुकड़ों में काटा…सिर ड्रम में…खाली प्लॉट में मिली लाश, मुंबई से लौटे युवक की हत्या