उज्जैन:- जयसिंहपुरा के समीप लालपुल पर रविवार को एक बाइक सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आ गया। गले की नस कटने से उसे गंभीर हालत में चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल दोपहिया वाहन से गुजर रहा था। उसके गले में फंसे चाइना डोर के टुकड़े को डॉक्टर ने निकाला है। 12 टांके लगाए हैं। विजय पुत्र घनश्याम तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी जीरापुर राजगढ़, हालमुकाम जयसिंहपुरा में किराए के मकान में रहता है। उज्जैन में वह पंडिताई का काम करता है। रविवार को वह बाइक से लालपुल के समीप से गुजर रहा था। उसी दौरान उसके गले में चाइना डोर फंस गई थी। विजय बाइक रोकता उससे पहले ही चाइना डोर ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उसके गले की नस कट गई और खून बहने लगा था। राहगीरों ने उसे तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर ने उसके गले से चाइना डोर का टुकड़ा निकाला है। पुलिस का कहना है कि गले की नस के अंदर तक घाव हो गया है। इससे वह फिलहाल बोल भी नहीं पा रहा है। Post Views: 43 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप… सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर सरकार ने IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन, क्रिकेट प्रेमियों को लगा झटका, इसलिए लिया ये बड़ा फैसला