CG: पैसे के विवाद में पति बना दरिंदा, पत्नी पर चाकू से हमला, दोनों ICU में भर्ती

बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैसों को लेकर हुए घरेलू विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्मघाती प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक हजार रुपये को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पीड़िता की मां मंगली बाई के अनुसार, शनिवार शाम घर से करीब एक हजार रुपये गायब होने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी ने अपने पति पर पैसे चुराने का आरोप लगाया, जिससे तनाव बढ़ गया। रविवार सुबह यह विवाद फिर भड़क उठा और देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।

सुबह करीब 10 बजे गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

दोनों की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार पति-पत्नी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चार मासूम बच्चे सदमे में

पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और पति-पत्नी के चार छोटे बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चे गहरे सदमे में हैं।

पुलिस जांच में जुटी

सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। दोनों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!