CG: आमरण अनशन के बीच D.Ed अभ्यर्थियों ने खून से लिखा पत्र, सरकार पर मौन होने का आरोप

रायपुर:- आमरण अनशन पर बैठे D.Ed अभ्यर्थियों का दर्द अब शब्दों से आगे निकल चुका है. सालों की पढ़ाई, प्रशिक्षण और अदालतों में चली लंबी लड़ाई के बाद भी जब सरकार ने उनकी सुध नहीं ली, तब बेरोज़गार युवाओं ने इंसानियत को झकझोर देने वाला कदम उठाया है. आमरण अनशन पर बैठे D.Ed अभ्यर्थियों ने खून से पत्र लिखकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मदद की गुहार लगाई है. आमरण अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि सरकार को संवेदनशील होकर उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए.

सरकार को लिखा खून से खत

धरना स्थल पर बैठे D.Ed अभ्यर्थियों ने खून से लिखे पत्रों के ज़रिये बताया कि कैसे उनका भविष्य अंधेरे में धकेल दिया गया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब ज्ञापन, प्रदर्शन और अदालत के आदेश भी सरकार को नहीं जगा सके, तब उन्होने अपनी पीड़ा खून से लिखी है. अभ्यर्थियों का कहना है कि यह पत्र नहीं, बल्कि टूटती उम्मीदों की चीख है.

आमरण अनशन पर अभ्यर्थी, कहा-“नौकरी दो या जान ले लो

रायपुर के माना-तूता धरना स्थल पर 24 दिसंबर से बेरोज़गार डीएड,बीएड अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं. ठिठुरती सर्दी और भूख से बेहाल ये लोग लगातार आमरण अनशन पर डटे हैं. इनका कहना है कि चाहे जो भी हो उनकी मांगें जबतक पूरी नहीं होती वो अनशन खत्म नहीं करेंगे. अभ्यर्थियों ने शासन से जल्द से जल्द मांग पूरी करने की मिन्नत भी की है.

हाईकोर्ट का आदेश, फिर भी सरकार बेपरवाह

अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया था कि रिक्त पदों पर 2 महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अभ्यर्थियों ने बताया कि आज भी लगभग 2300 पद खाली हैं बावजूद इसके हजारों प्रशिक्षित युवा बेरोज़गारी का दंश झेलने को मजबूर हैं.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!