अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ट्रक ड्राइवर ने RTO कर्मी को खिड़की पर लटकाकर कई KM तक दौड़ाया रीवा:- हनुमना बॉर्डर पर आरटीओ विभाग की कथित अवैध वसूली के खिलाफ एक ट्रक ड्राइवर का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने वसूली करने वाले व्यक्ति को ट्रक से लटकाकर कई किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स ट्रक की खिड़की पर लटककर जान की भीख मांगता और पैर पड़ता नजर आ रहा है, जबकि ड्राइवर उसे रीवा तक ले जाने की बात कह रहा है। ट्रक ड्राइवर ने आरटीओ कर्मी को खिड़की पर लटकाकर दौड़ाया ट्रक ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि आरटीओ कर्मी नाके पर अवैध वसूली के नाम पर लगातार परेशान किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद आरटीओ विभाग और मऊगंज जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। Post Views: 117 Please Share With Your Friends Also Post navigation रिसॉर्ट की आड़ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 2 से 8 हजार तक चार्ज, थाईलैंड की युवतियों से देह व्यापार CG: SLRM केंद्र में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार