CG: शिक्षिका अपहरण केस मे बड़ा खुलासा… परिचित ऑटो चालक के साथ गई स्कूली शिक्षिका, पति से मांगी पांच लाख की फिरौती भिलाई:- स्नेह संपदा स्कूल की एक शिक्षिका के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस और परिवार में हड़कंप मच गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में थाना छावनी पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए इसे एक साजिश बताया। शिक्षिका अपने परिचित ऑटो चालक के साथ गई थी और उसी ने उसकी सहानुभूति और भरोसे का फायदा उठाकर पांच लाख रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति से मांगी पांच लाख की फिरौती 28 नवंबर की सुबह शिक्षिका के पति को पत्नी के मोबाइल से कॉल आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया है और पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा। इस फोन के बाद पूरी पुलिस मशीनरी सक्रिय हो गई और मामला थाना छावनी में अप.क्र. 615/2025, धारा 140(2), 127(8), 308(5) बीएनएस एवं 66-डी आइटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। Post Views: 149 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर बंगाल में बने सिस्टम से हल्की बारिश की आशंका, कई जिलों में रात का पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़का