शौचालय में अचानक हुआ लेबर पेन और फिर दे दिया बच्चे को जन्म.. अंबिकापुर। अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने शौचालय में अपने बच्चे को जन्म दिया। महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी और नवजात की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा यानी की डिलीवरी के समय का लेबर पेन शुरू हो गया था जिसके कारण उनको शौचालय में ही डिलीवरी करनी पड़ी, जिसके बाद उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िलहाल अब महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों का कहना है कि महिला की देखभाल और उपचार पूरी तरह से किया जा रहा है। हालाँकि, नवजात की स्थिति गंभीर है और उसे SNCU में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा ही। चिकित्सकों ने कहा कि नवजात की हालत में सुधार के लिए उसे लगातार निगरानी में रखा जाएगा। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation उदयपुर में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन… छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा स्कूलों का समय? शीतलहर के बीच सुबह स्कूल जा रहे बच्चे, पालकों ने की सरकार से ये मांग