झाड़ियों के बीच मिला नर कंकाल!बकरियां चराने गए व्यक्ति ने किया खुलासा दुर्ग। जिले के कुम्हारी रेलवे स्टेशन के पास परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शव लंबे समय से पड़ा होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था। मिली जानकारी के अनुसार, राजेश नामक व्यक्ति अपनी बकरियों को रेलवे लाइन के किनारे चरा रहा था। अचानक बकरियां दौड़ने लगीं, जिससे राजेश को कुछ गलत होने की आशंका हुई। जब वह झाड़ियों में पहुंचा, तो उसने सड़ी-गली अवस्था में नर कंकाल देखा। राजेश ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब शव की पहचान और मौत के कारण की जांच में जुटी है। Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation दुर्ग में निर्माणाधीन नींव के पास कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी : दो मजदूरों की दर्दनाक मौत… गैंगरेप: पति के दोस्तों ने मिलकर महिला से गैंगरेप वारदात को दिया अंजाम, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…