कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक शख्स पिछले तीन साल से अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने संघर्ष कर रहे हैं। एम्बुलेंस या चारपहिया वाहन के पैसे न होने के कारण वह पत्नी को बाइक पर पटिया लगाकर लिटाते और अस्पतालों के चक्कर लगाता हैं।

मामला ग्राम नगवाही का है। जानकारी के मुताबिक, समलू सिंह मरकाम (65) पिछले तीन साल से थायराइड कैंसर से पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम का इलाज कराने के लिए तीन सालों में हजारों किलोमीटर घूम चुके हैं। अब समलू अपील कर रहे है कि इलाज लायक पैसे दे दे।

घर का सब कुछ बेच दिया, फिर भी नहीं मिला पूरा इलाज

समलू सिंह अब तक दुर्ग, रायपुर और मुंबई तक इलाज के लिए जा चुके हैं। उन्होंने घर के जेवर, बर्तन और अनाज तक बेच दिए, रिश्तेदारों से उधार लेकर करीब 5–6 लाख रुपए खर्च कर दिए, लेकिन पत्नी का पूरा इलाज नहीं हो सका।

समलू सिंह ने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा से मदद मांगी थी। विजय शर्मा ने तत्काल 10,000 की आर्थिक सहायता दी, जिससे कुछ दिनों के लिए इलाज फिर शुरू हुआ। लेकिन अब खर्च लाखों में पहुंच गया है और इलाज रुक गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मरकाम परिवार आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी न होने के कारण लाभ नहीं उठा पाया। गांव में स्वास्थ्य केंद्र 10 किमी दूर है और एम्बुलेंस सेवाएं भी अक्सर उपलब्ध नहीं होतीं।

मरीज को बाइक में ले जाते हुए दृश्य का वीडियो वायरल होने के बाद कवर्धा जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन समलू सिंह और उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री गंभीर बीमार सहायता योजना के तहत मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू की और रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में कैंसर वार्ड में मरीज को भर्ती कराया गया है, जहां ईलाज भी शुरू हो चुका है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!