रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राज्योत्सव की धूम है। छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरा होने पर राज्योत्सव को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मरिपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल जाएंगे और “दिल की बात” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य की गर्व की पहचान बनने वाले नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नवा रायपुर की आधुनिक पहचान को मजबूत करते हुए, वे यहां ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देगा। Post Views: 105 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में फिर एक संदिग्ध दवा पर लगी रोक, CGMSC ने सभी सरकारी संस्थानों को स्टॉक लौटाने के निर्देश दिए CG ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री की ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर