CG NEWS : अज्ञात वाहन की ठोकर से भालू के बच्चे की मौत, शव के आसपास मंडराती मादा भालू कांकेर। सड़क हादसों में आए दिन लोग अपनी जान गवा रहे है, वहीं बेजुबान जानवर भी सड़क हादसे का शिकार हो रहे है। एक और हादसा कांकेर जिले के वन परिक्षेत्र के माकड़ी के पास हुआ है, यहां अज्ञात वाहन की ठोकर से एक भालू के शावक की मौत हो गई है। शावक की मौत के बाद मादा भालू शावक के शव के आसपास भटकती रही। जिसे देखकर एक मां की पीड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है। सुचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक भालू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टेम के बाद शावक भालू के शव का अंतिमसंस्कार किया जायेगा। Post Views: 262 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS : पेरासिटामोल खाने वाले ध्यान दें, छत्तीसगढ़ में दवा में मिली गुणवत्ता की कमी, CGMSC ने दिया कंपनी को नोटिस… CG News: ड्रग्स सिंडिकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश! 6 सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया 57 लाख का चिट्टा….