भाजपा नेता की दरिंदगी …. महिला नेत्री का दोस्तों से कराया गैंगरेप फिर किया उसपर पेशाब …. जहरीला इंजेक्शन भी दिया

बेंगलुरु : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्न और उनके साथियों के खिलाफ 40 वर्षीय एक महिला की ओर से दी गई शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में महिला ने सामूहिक बलात्कार, उस पर पेशाब करने और घातक वायरस का इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विधायक दफ्तर की घटना

पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर यह प्राथमिकी मंगलवार को आरएमसी यार्ड थाने में दर्ज की गई। खुद के भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि घटना 11 जून, 2023 को मथिकेरे में विधायक के कार्यालय में हुई।

दी थी जान से मारने की धमकी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुनिरत्न के साथी उसे कार में विधायक के कार्यालय ले गए। घटना में शामिल विधायक के तीन साथियों के नाम प्राथमिकी में दर्ज किए गए हैं, जबकि चौथा आरोपी अज्ञात है। महिला ने आरोप लगाया कि कार्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और जब उसने ऐसा नहीं करने की गुहार लगाई व रोकने की कोशिश तो बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके बाद मुनिरत्न ने कथित तौर पर दोनों व्यक्तियों को महिला से बलात्कार करने को कहा। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उसके चेहरे पर पेशाब भी किया और घटना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर कमरे में घुस आया और विधायक को एक सफेद डिब्बा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने डिब्बे से एक सिरिंज निकाली और इंजेक्शन लगा दिया।

प्राथमिकी के अनुसार, विधायक ने कथित तौर पर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसके परिवार को नहीं छोड़ेगा और उन्हें बर्बाद कर देगा।

आत्महत्या की भी कोशिश

प्राथमिकी में कहा गया है कि इस साल जनवरी में, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और कथित तौर पर उसे एक लाइलाज वायरस का पता चला, जिसके बाद उसे संहेद हुआ कि ऐसा उस घटना की वजह से हुआ है। प्राथिमकी में कहा गया है कि 19 मई को वायरस के बारे में जानने के बाद महिला ने परेशान होकर गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके बाद, महिला ने पुलिस को मामले के बारे में जानकारी देने का फैसला किया। शिकायतकर्ता ने इस हमले से पहले की एक घटना का भी उल्लेख किया, जब भाजपा विधायक ने कथित तौर पर दूसरों लोगों को पीन्या और आरएमसी यार्ड थानों में उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने के लिए कहा था। विधायक की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!