ट्रेलर-टेम्पो की भिड़ंत, रामदेवरा जा रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

जोधपुर: जोधपुर से बालेसर के बीच अल सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए हैं. बालेसर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि नेशनल हाईवे पर खारी बेरी गांव के पास सुबह करीब 5 बजे अनाज की बोरियों से भरे हुए ट्रेलर की भिड़ंत गुजरात से जोधपुर होते हुए रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो से हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों महिलाएं हैं, जिनके शव बालेसर अस्पताल में रखे हैं. बाकी अन्य घायलों को बालेसर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया, जिनमें से भी तीन ने दम तोड़ दिया है.

टेंपो में सवार श्रद्धालु गुजरात के जिला बनासकांठा व धनसुरा के रहने वाले हैं, जो रामदेवरा जा रहे थे. टेंपो में 20 लोग सवार थे. इनमें तीन साल की नव्या, 40 वर्षीय भूपत सिंह और 60 वर्षीय काशिया बाई की मौत एमडीएम अस्पताल पहुंचने के दौरान हो गई. मौके पर ही मरने वाली तीन महिलाओं के शव बालेसर अस्पताल में रखे हैं. उनकी पहचान अभी होनी है.

14 घायल का उपचार जारी : बालेसर से एमडीएम भेजे गए 17 घायलों में से तीन की मौत के बाद 14 घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बताया कि घायलों में कुछ गंभीर भी हैं, जिनका उपचार चल रहा है. तीन के शव मोर्चरी में रखवाए हैं. घायलों में 14 वर्षीय प्रिया, 62 वर्षीय हिम्मत सिंह, 13 वर्षीय अनिल, 8 वर्षीय वीरा, 65 वर्षीय अरख, 18 वर्षीय अनुराधा, 40 वर्षीय कालू सिंह, 10 साल की गवरी, 13 साल की निकिता, 6 वर्षीय उमा, 65 वर्षीय आशु बहन, 17 वर्षीय अर्जुन, 3 वर्षीय हर्षित, 15 वर्षीय आसिफ और 60 वर्षीय कपिला शामिल हैं.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!