रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जोर -शेरों से तैयारी चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर उनकी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। 21 मार्च को बजट सत्र का होगा समापन छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आ सकती है। वर्तमान में विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है जो 21 मार्च को समापन होगा। उच्च सूत्रों के अनुसार उनके आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति भवन से उनके आगमन कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है। ये लोग रहे मौजूद वहीं दूसरी ओर उनके आगमन को लेकर शासन स्तर पर बैठक शुरू हो चुकी है। इसको लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक ली है। इस बैठक कार्यक्रम में सीएम साय के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। Post Views: 187 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिक्षित बेरोजगारों के लिए 10 मार्च को होगा जॉब फेयर का आयोजन, जानिए डिटेल्स… देवेंद्र नगर थाने में हंगामा, बैंक की कार्रवाई पर भड़के लोन धारक..