सरगुजा : उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़न दस्ता टीम की होली के पूर्व ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। आज दिनांक 9. 3.2025 को जिला सरगुजा के उदयपुर क्षेत्र में गस्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना उदयपुर गुमगा निवासी मोहरमनिया अपने अंडा दुकान से मध्य प्रदेश की शराब एवं महुआ शराब की भारी मात्रा में बिक्री कर रही है।

सूचना की विश्वसनीयता पर उड़नदस्ता टीम ने मोहरमनिया के अंडा दुकान में दबिश दी,,अंडा दुकान की तलाशी में मध्य प्रदेश राज्य की 109 पाव गोवा व्हिस्की शराब एवं 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। कुल मात्रा 39.62 लीटर विदेशी मदिरा एवं महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2) 36 एवं 59 ( क) के तहत अपराध पंजीकृत कर माननीय न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।

हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे,अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे एवं रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी उपस्थित रहे एवं नीरज चौहान का विशेष सहयोग रहा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही लगातार होती रहेगी क्योंकि होली के अवसर पर हमारे उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा सर ने लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!