उदयपुर/सरगुजा : हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनुराग सिंह देव के रायपुर से उदयपुर, सरगुजा में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में स्वागत किया। रामगढ़ और देवगढ़ मंडल के अध्यक्ष प्रबोध सिंह तथा अखंड विधायक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने युवा और लोकप्रिय नेता का अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान शैला नृत्य, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी ने उत्साह को दोगुना कर दिया। महिलाओं ने फूल-मालाओं, तिलक और आरती के साथ अनुराग सिंह देव का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ता भाजपा और अनुराग सिंह देव के जयघोष करते नजर आए।

कार्यक्रम में विनोद हर्ष, राधेश्याम ठाकुर, अनिल सिंह श्यामलाल जायसवाल, जियालाल अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल, संतोष जायसवाल, बुधमोहन कमलेश, पप्पू कश्यप, मनीष बंसल, रामप्रसाद गुप्ता और शुभम भदौरिया सक्रिय रूप से शामिल रहे। वहीं, महिलाओं में कल्पना भदौरिया, अंजना गुप्ता, रजनी श्रीवास्तव और प्रमिला पोर्ते ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!