हुरड़डांग बार को सील कर दिया गया है। यह घटना वाकई बहुत दर्दनाक और चिंताजनक है। रघुनाथपल्ली थाना में दर्ज प्रकरण क्रमांक 473 की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राउरकेला पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार राय ने पत्रवार्ता में बताया कि घटना दिनांक 22/23 सितंबर रात की है। घटना की शिकायत थाना में 24 सितंबर को की गई घटना: पीड़िता दो दोस्तों के साथ एक मॉल गई थी। देर रात 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। सुबह 03:00 बजे पता चला कि वह रघुनाथपाली थाने के अंतर्गत हुरडडांग क्लब में है। वहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और बाद में कई लोगों ने उसके साथ जबरन अनाचार किया। गिरफ्तार आरोपी: मोहम्मद सोहेल कुरेशी उर्फ बादशाह (21) मोहम्मद ज़रैयात (22) बिनोद कुमार राम (35) दीपक सोनकर (19) मोहम्मद दानिश (24) आफताब खान शाहरूख पुलिस द्वारा उठाए गए कदम: हुरड़डांग बार को सील कर दिया गया है। नाबालिग पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया। वैज्ञानिक टीम के तत्वावधान में डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर भेजा गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। Post Views: 712 Please Share With Your Friends Also Post navigation अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल पिकप वाहन जप्त, भागने के दौरान एक पिकप पलटी उदयपुर-चकेरी मार्ग पर वन विभाग की सतर्कता से लकड़ी तस्करी नाकाम