रिपोर्टर क्रांति कुमार रावत, 

  • शहर में विगत एक माह में चार चोरी की घटनाओं को चोरों ने दिया अंजाम
  • दो नाबालिग चोर ताला तोड़ते सीसी टीवी कैमरे में हुए कैद

उदयपुर। उदयपुर शहर में लगातार हो रही चोरी के वारदातों से स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक परेशान है। चोरों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। रविवार की रात को कुछ चोरों ने नगर के गीता वॉच में खपरैल छानी को हटाकर दुकान में प्रवेश किया और दुकान से घड़ी, ईयर बड, हेडफोन सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक समानों को चोरी कर ले गए। वहीं मिथलेश किराना दुकान के शटर में लगे ताला को तो खोल लिया परंतु सेंटर लॉक की वजह से शटर नहीं उठा पाए। रात दो बजे करीब चोरी को अंजाम देने के दौरान पुलिस का एक जवान बाइक से गश्त कर रहा था। चोरों पर नजर पड़ी बाइक खड़ी कर वह चोरों के पीछे भी भागा परंतु चोर अलग अलग रास्तों से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

विदित हो कि विगत एक माह से प्रत्येक शनिवार रविवार की रात को चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। सीसी टीवी कैमरे में कैद दो चोर नाबालिग दिखाई दे रहे है। चेहरा पहचान में नहीं आ पाया है। लगातार हो रही चोरी की वारदात पुलिस के लिए अब नाक का सवाल बन चुकी है। लगातार चोरी की वजह से पुलिस की किरकिरी हो रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!