कोरबा। कोरबा जिले की श्यांग पुलिस ने हत्या के आरोपी में धोबीराम मनझवार को गिरफ्तार किया है। 1 वर्ष के बाद यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि शराब पीने के लिए आरोपी के द्वारा अपनी दादी पर दबाव बनाया गया।

महिला ने रुपए देने से साफ मना कर दिया जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज किया था घटना के बाद से आरोपी धर्मजयगढ़ और आसपास के इलाके में लोक छुपकर रह रहा था। एक सूचना पर पुलिस की टीम ने छापा की कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!