रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की घोषणा की गई है. बीते साल की तुलना में शराब की नई दरों में 4 से 9.5 फीसदी तक की कटौती की गई है. सस्ते और महंगे रेंज की शराब करीब 4 फीसदी तक और प्रीमियम रेंज की शराब में करीब 9.5 फीसदी तक गिरावट आई है. राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेस और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती की वजह से शराब की दरों में भारी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार को इससे करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित है, लेकिन नई आबकारी नीति में सरकार ने 67 नई शराब दुकान खोले जाने की मंजूरी दी है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई इससे हो जाए. शराब की नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. राज्य में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिन, वाइन, स्काॅच और प्रीमियम बीयर के नए ब्रांड शराब प्रेमियों को पीने के लिए मिलेंगे. आबकारी विभाग के मुताबिक वैश्विक ब्रांडों में से परनोड रिकार्ड के 23, यूनाइटेड स्पिरिट के 29, बीम ग्लोबल के 12 और बकार्डी के 8 ब्रांडों की बिक्री को अनुमति दी गई है. इसके साथ ही अनुमोदित किए गए शराब के अन्य ब्रांड में इम्पीरियल ब्लू, मैकडाॅवेल नंबर वन, रायल चैलेंज, रायल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, एंटीक्विटी से लेकर 100 पाइपर्स, बैलेंटाइंस, टीचर्स, ब्लैक लेबल, ब्लू लेबल, चिवास रिगल शामिल हैं. भारतीय प्रीमियम उत्पाद जैसे इंद्रि, रामपुर, पाॅल जाॅन और जैसलमेल को भी मंजूरी दी गई है. आबकारी विभाग ने Six Field Wheat Beer और Hoegaargen Wit Beer जैसी बियर की नई ब्रांड को राज्य में बिक्री के लिए मंजूरी देने के साथ-साथ प्रीमियर रेंज की Budweiser, Corona, Bira Boom, KF Ultra Max, Heiniken जैसी बियर की बिक्री को मंजूरी दी है. साथ ही इनके दाम में कमी की है. नई दरों में अंतरलेबल का नाम 2025-2026 की नई दर 2024-2025 की पूर्व की दरइम्पीरियल ब्लू 180 एमएल 200 220रायल चैलेंज 180 एमएल 200 260रायल स्टैग 180 एमएल 210 250सिग्नेचर प्रीमियम 750 एमएल 1200 1360मैजिक मूवमेंट 180 एमएल 220 230ब्लैंडर्स प्राइड रिजर्व 750 एमएल 1360 1480एंटीक्विटी 750 एमएल 1280 1440स्मर्न आरेंज 750 एमएल 1120 1320वैट 69 750 एमएल 1680 2000रिम बीम 750 एमएल 1900 2280टीचर्स हाईलैंड स्कॉच 750 एमएल 1880 2120बैलेंटाइंस फाइनेस्ट 750 एमएल 2200 2360100 पाइपर्स 750 एमएल 2000 2160ब्लैक एंड व्हाइट 750 एमएल 1920 2080बाम्बे सफायह जिन 750 एमएल 2450 2620ग्रे गूज वोदका 750 एमएल 3550 3810पाॅल जान निर्वाना 750 एमएल 2380 2750अब्स्ल्यूट वोदका 750 एमएल 2270 2430देवार्स 12 ईयर 750 एमएल 3530 3800सुनोट्री टोकी व्हिस्की 750 एमएल 4800 6230चिवास रिगल 12 ईयर 750 एमएल 3910 4200चिवास रिगल 15 ईयर 750 एमएल 7250 7830जेमसन 750 एमएल 2610 2800इंद्रि सिंगल माल्ट 750 एमएल 4240 5530जाॅनी वाकर ब्लैक लेवल 750 एमएल 4080 5530जाॅनी वाकर ब्लू लेवल 750 एमएल 21480 24550जैसलमेर क्राफ्ट इंडियन 750 एमएल 3200 4020बियर की नई दरेंलेबल का नाम 2025-2026 की नई दर 2024-2025 की पूर्व की दरबडवाइजर मैग्नम 650 एमएल 230 250बडवाइजर प्रीमियम 650 एमएल 220 250कोरोना 330 एमएल 170 200बीरा बूम 650 एमएल 200 220केएफ अल्ट्रा मैक्स 650 एमएल 210 240हेनिकन 650 एमएल 230 250केएफ अल्ट्रा लार्जर 650 एमएल 200 260सिक्स फील्ड वीट बियर 330 एमएल 160 –Hoegaarden Wit Beer 500 एमएल 250 –सस्ते रेंज की शराबलेबल का नाम 2025-2026 की नई दर 2024-2025 की पूर्व की दरगोवा स्पेशल 180 एमएल 120 130गोल्डन गोवा 180 एमएल 120 130जम्मू स्पेशल 180 एमएल 120 130शराब से कमाई का लक्ष्यबीते साल राज्य सरकार ने शराब से होने वाली कमाई का लक्ष्य करीब 11 हजार करोड़ रुपए रखा था, लेकिन सरकार की कमाई करीब नौ हजार करोड़ रुपए हुई. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने करीब 15000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है. शराब की दरों में कमी की वजह से सरकार को करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान संभावित हैं. सरकार 67 नई शराब दुकान खोल रही है. नई दुकान खुलने और शराब की दरों में होने वाली कमी से अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब की बिक्री में इजाफा होगा और सरकार कमाई के अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगी. Post Views: 226 Please Share With Your Friends Also Post navigation तापमान में वृद्धि:रायगढ़, मुंगेली में पारा 41 डिग्री के पार ….जारी रहेगा तापमान बढ़ने का सिलसिला म्यांमार में आधी रात का झटका: देश में कम से कम 144 लोग अपनी जान गंवा चुके