लखनपुर/ दिनेश बारी 07 अक्टूबर 2024:

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास मेला योजना के तहत भूमि पूजन एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में चार कलस्टर ग्रामों केवरा, अंधला, बिनकरा और निम्हा में हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन किया गया।

आज सोमवार को लखनपुर विकासखंड अंतर्गत इस कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत केवरा से हुई, जहां एक हितग्राही के घर भूमि पूजन किया गया। इसके बाद अन्य तीन ग्रामों में भी इसी तरह की विधि संपन्न की गई।

विधायक राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई गारंटी के तहत प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना को पुनर्जीवित किया गया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था, जिससे कई ग्रामीण आवास से वंचित रह गए थे। हमारी सरकार ने आते ही 18 लाख लोगों के लिए इस योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की है। अब कोई भी व्यक्ति आवास विहीन नहीं रहेगा।” उन्होंने गृह प्रवेश और भूमि पूजन वाले हितग्राहियों को शुभकामना और बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, महामंत्री सत्यनारायण साहू, मदन राजवाड़े, महेश्वर राजवाड़े, तबरेज आलम, आयुष डिहूलिया, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे, अभिषेक मिंस, इंजीनियर अविनाश सिन्हा, और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के कोऑर्डिनेटर सीनू पटेल सहित कई सरपंच, सचिव, हितग्राही और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने ग्रामीण विकास और आवास निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!